फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जय श्रीराम से गूंजा शहर

Sat, 28 Mar 2026 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में निकाली गई श्री रामनवमी की झांकी की झलकियांसंवाद
विज्ञापन
रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा को कथाव्यास साध्वी गायत्री देवी और डीसी राजेश शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



कठुआ। रामनवमी पर शुक्रवार को श्रीराम नवमी उत्सव कमेटी ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। बैंडबाजों के बीच शहर के रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा को कथाव्यास साध्वी गायत्री देवी और डीसी राजेश शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
नवरात्र के पहले दिन वार्ड 6 के गोपाल आश्रम मंदिर में प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति की अगुवाई में निकाली गई शोभायात्रा शहीदी चौक, शहीद कैप्टन सुनील चौधरी चौक, ओल्ड बस स्टैंड, जराई चौक, मुखर्जी चौक से होकर वापस रामलीला मैदान में संपन्न हुई। यहां पहुंचने पर भगवान श्रीराम की आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्रीराम के प्रति आस्था का परिचय दिया। इस दौरान युवा भजनों पर झूमते दिखे। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भगवान राम के जन्म की खुशी मनाई। शोभायात्रा में प्रस्तुत झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोहा।
कथाव्यास साध्वी गायत्री देवी ने कहा कि भगवान ने इस धरा पर एक शिष्य, पुत्र, राजा, और पति के रूप में जिस मर्यादा का पालन किया वह आज भी प्रासंगिक है। डीसी राजेश शर्मा ने भगवान के जन्म पर इस तरह के भव्य आयोजन को सराहा।
शहर में भगवान के जन्म पर निकाली गई शोभायात्रा में समाज के हर वर्ग ने अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए भगवान के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। शहर में निकाली गई शोभायात्रा में भाजपा नेताओं सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता, सनातन धर्म सभा, ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, रामायण प्रचार समिति के साथ शहर के विभिन्न रामलीला कमेटियों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




छह झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में विभिन्न रामलीला कमेटियों की ओर से प्रस्तुत झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान श्री राम नाटक सभा ने भगवान के भव्य दरबार की झांकी निकाली। इसके अलावा ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। शहर में निकाली गई शोभायात्रा का दर्शन पाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोग जमा रहे और कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया। भगवान के जन्म पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए गए। शोभयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शीतल जल, फल, जूस, आइसक्रीम के साथ जलपान करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें