फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अवैध खनन पर कार्रवाई, नौ वाहन जब्त

Thu, 26 Mar 2026 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
खनन विभाग ने नौ वाहन किए जब्तसंवाद
विज्ञापन
खनन विभाग की टीम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मजिस्ट्रेट की देखरेख में खनन विभाग की टीम ने रावी दरिया के पास औचक निरीक्षण किया तो हड़कंप मच गया। अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशर जहां देखते ही देखते बंद हो गए वहीं अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन कर रहे नौ वाहनों को जिला खनन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार जिला खनन अधिकारी (डीएमओ) कठुआ वरिंदर सिंह ने खनन विभाग के अन्य अधिकारियों और नायब तहसीलदार कठुआ के साथ मिलकर बुधवार को रावी नदी के गंडयाल क्षेत्र में एक नाका स्थापित किया। इस दौरान अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त नौ वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी टिप्पर संबंधित पुलिस चौकी को सौंप दिए गए। डीएमओ कठुआ ने जिले के सभी स्टोन क्रशर संचालकों को निर्देश दिए कि वे अवैध खनन गतिविधियों से दूर रहें और केवल कानूनी तरीके से ही संचालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात रहे विभाग ने पिछले चार महीने में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 66 लाख से अधिक जुर्माना वसूला है। पंजाब जम्मू कश्मीर की सरहद पर रावी दरिया में मिल रही अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिलती रहीं है। बीते साल उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने भी दौरा करने के बाद सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें