फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अप्पर धरातला गांव में तराल बिरादरी की वार्षिक मेल मनाई

Thu, 26 Mar 2026 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
तराल बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन।
विज्ञापन
कुलदेवता को भोग लगाने के बाद लगाया भंडारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। अप्पर धरालता गांव में तराल बिरादरी के कुलदेव स्थान पर बुधवार को वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग इलाकों से देवस्थान पर पहुंचे बिरादरी के सदस्यों ने कुल देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
बुधवार सुबह ही कुलदेवता स्थान पर बिलावर, महानपुर, देवल, हीरानगर, सांबा, हटली, खनेर, बनोहड, डमवरा, पूंडा और बसोहली से तराल बिरादरी के सदस्य परिवारों सहित कुल देवता स्थान पर पहुंचे। सुबह 10:00 बजे के बाद लोगों को कुल देवता के दर्शन करने के लिए लंबी कतार में लगाना पड़ा। दोपहर 12:00 बजे सर्वप्रथम कुलदेवता को भोग लगाने के बाद भंडारा खोल दिया गया जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तराल बिरादरी के सदस्य विजय सिंह, अंग्रेज सिंह, मोहन सिंह, अशोक कुमार और करण सिंह ने बताया कि हर वर्ष 25 मार्च के दिन कुलदेवता स्थान पर वार्षिक मेल मनाई जाती है जिसमें जम्मू-कश्मीर सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले बिरादरी के लोग भाग लेकर कुल देवता का आशीर्वाद लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें