संवाद न्यूज एजेंसी कठुआ। राजबाग थाना क्षेत्र के गांव देवो चक में एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव देवो चक में बुधवार दोपहर 1:20 बजे सफेद और हरे रंग का एक गुब्बारा दिखा जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) लिखा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुब्बारे के यहां पहुंचने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।