फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एसएसपी ने सीमावर्ती चौकियों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Thu, 26 Mar 2026 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बार्डर चौकियों और नाकों पर सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहिता शर्मा ने जिले के सीमावर्ती इलाके का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ऑपरेशन मुकुंद सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर मोहिता शर्मा ने बॉर्डर पुलिस पोस्ट (बीपीपी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा ग्रिड की समीक्षा, जमीनी तैयारियों का आकलन और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने हरिया चक पर बॉर्डर पुलिस पोस्ट का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए बीपीपी और नाका प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने भारत पाक सीमा के साथ लगती हरिया चक नर्सरी क्षेत्र में गश्त की। एसएसपी ने नर्सरी क्षेत्रों की नियमित और गहन तलाशी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महाराजपुर पोस्ट का भी दौरा किया और वहां चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के साथ साथ सुरक्षा मानकों और आवश्यक बुनियादी ढांचे का पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें