लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। एनएचपीसी रोड गत्ती से भंडार सड़क पैकेज के 100 मीटर हिस्से को हुए नुकसान के बाद हादसों की आशंका को देखते हुए विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। पीएमजीएसवाई विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिया है कि प्रभावित स्थान पर तुरंत कार्य शुरू किया जाए।
जारी आदेश के तहत क्षतिग्रस्त हिस्से पर क्रेट वॉल का निर्माण कर सड़क को चौड़ा और सुरक्षित बनाने के लिए कहा गया है। इसमें ठेकेदार के डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड का हवाला दिया गया है। अधिकारी ने दो टूक कहा कि यह सुनिश्चत किया जाए कि वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चल सके और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निर्धारित समयसीमा के भीतर ऐसा न करने पर नियमों के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है।