फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भंडार सड़क बदहाल, जोखिम में लोगों की जान

Tue, 24 Mar 2026 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी भंडार मार्ग पर लगी वाहनों की तारेंसंवाद
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन से की सड़क की मरम्मत करवाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भंडार सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। सोमवार को दर्जनों वाहन घंटों तक मार्ग में फंसे रहे। बता दें कि यह सड़क सात पंचायतों की 20,000 से अधिक आबादी के लिए एकमात्र संपर्क मार्ग है। ऐसे में इसकी अहमियत और बढ़ जाती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कीचड़ और दलदल के कारण वाहन अक्सर फंस जाते हैं जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई जगह गाड़ियां पूरी तरह धंस जाती हैं और चढ़ाई वाले हिस्सों में स्लिप होकर पीछे की ओर लौट जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर सिंह ने कहा कि सरकार करोड़ों रुपये का बजट जारी करती है लेकिन जमीन पर उसका असर नजर नहीं आता। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यह राशि कहां जाती है।

मुल्ख राज ने बताया कि बारिश के दिनों में सफर करना बेहद खतरनाक हो जाता है। हर सफर डर के साए में करना पड़ता है।
कोट

इस सड़क के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अगर ठेकेदार ने काम सही तरीके से नहीं किया तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। बेहतर सड़क और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य प्राथमिकता है।


- डॉ. रामेश्वर सिंह, विधायक बनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें