फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: होटल-रेस्त्रां कारोबार पर एलपीजी संकट

Tue, 24 Mar 2026 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल व रेस्त्रां संचालकों ने मेन्यू में की 40 प्रतिशत तक कटौती
विज्ञापन

पांच से आठ पेज का मेन्यू अब सिमटकर एक पेज का रह गया
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। खाड़ी देशों में युद्ध शुरू होने के बाद से व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति ठप पड़ गई है। इसका सीधा असर कठुआ के होटल और रेस्त्रां कारोबार पर पड़ा है। गैस की कमी के चलते होटल व रेस्त्रां संचालकों ने अपने मेन्यू में लगभग 40 प्रतिशत तक कटौती कर दी है और पहले से बुक की गई पार्टियों को अगले माह तक टाल दिया है। शहर के होटल रेस्त्रां में मिलने वाला पांच से आठ पेज का मेन्यू अब सिमटकर एक पेज रह गया है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन संस्थानों ने गैस न मिलने के कारण कोयला और लकड़ी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इससे न केवल लागत बढ़ रही है बल्कि ग्राहकों की पसंद के व्यंजन तैयार करने में भी कठिनाई आ रही है। होटल रेस्त्रां व्यवसायियों के अनुसार अब केवल मेन्यू में वही आइटम रखे गए हैं जो तीस मिनट के भीतर जल्दी तैयार हो जाएं। ईंधन की खपत कम हो। होटल और रेस्त्रां में मिलने वाली मुगलई, चाइनीज और कॉन्टिनेंटल डिश अब गायब होने लगी हैं। व्यवसायी अब थाली में सादे और जल्द पकने वाले खाने को परोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस संकट का असर केवल होटल-रेस्त्रां तक सीमित नहीं है बल्कि अन्य खाद्य सामग्री तैयार कर बेचने वाले कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। जब तक व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति सुचारु नहीं होती तब तक होटल-रेस्त्रां संचालकों को घरेलू रसोई गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए। यदि 1 अप्रैल तक सिलिंडरों की उपलब्धता शुरू नहीं हुई तो होटल और रेस्त्रां में कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा।
- नरेंद्र तांगड़ी, प्रधान होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें