बनी भद्रवाह मार्ग पर छत्रगला में बर्फ हटाती मशीनसंवाद
- फोटो : samvad
दिनभर मशक्कत के बाद बीआरओ ने सात किमी सड़क से हटाई बर्फ, एक किमी से हटना बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भारी बर्फबारी से ठप बनी-भद्रवाह के बीच वाहनों की आवाजाही शनिवार को भी बहाल नहीं हो पाई। बीआरओ ने छत्रगलां टॉप से सरथल के बीच अधिकांश सड़क से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया है। रविवार को शेष एक किलोमीटर मार्ग से बर्फ हटाकर छत्रगलां टॉप तक वाहनों को जाने की अनुमति दी जा सकेगी।
शनिवार को बीआरओ की मशीनें भी सरथल और छत्रगलां टॉप के बीच यातायात को बहाल करने के लिए काम में जुट गईं। दिनभर चली मशक्कत के बाद लगभग सात किलोमीटर सड़क से बर्फ हटा दी गई। बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को छत्रगलां टॉप तक सड़क खुल जाएगी जिसके बाद भद्रवाह की ओर से स्नो क्लीयरेंस के बाद वाहनों को आने जाने की अनुमति होगी। मार्च में हुई अच्छी बर्फबारी के चलते छत्रगलां और सरथल के बीच दर्रों पर कई जगह चार फुट तक बर्फ जमा हो गई थी। अधिकांश इलाके में डेढ़ से दो फुट जमा बर्फ को हटाया गया है।