फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भुलड़ी में देर रात किराना दुकान में लगी आग

Sun, 22 Mar 2026 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी सब डिवीजन के भुलड़ी में आग से राख हुई दुकान जागरूक पाठक - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। बनी सब डिवीजन के डुग्गन क्षेत्र स्थित भुलड़ी गांव में देर रात एक भीषण आग की घटना में प्रदीप सिंह की किराना दुकान जल गई। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पीड़ित के अनुसार हादसे में लगभग पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

पीड़ित प्रदीप सिंह ने बताया कि रात करीब 1:00 बजे जब वह घर से बाहर निकले तो उन्होंने दुकान को आग की लपटों में घिरा पाया। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और पड़ोसियों को आवाज लगाई लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरी दुकान जल चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने पीड़ित परिवार को 10,000 की तात्कालिक राहत राशि प्रदान की। उन्होंने घटना की जांच कराने और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें