संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बनी क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व पूरे हर्षोल्लास, भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। बारिश के चलते इस वर्ष पारंपरिक ईदगाहों में नमाज अदा नहीं की जा सकी। बारिश के कारण ईदगाहों में पानी भर गया था और कीचड़ की वजह से हालात बेहद खराब हो गए थे। इस कारण वहां नमाज अदा नहीं की जा सकी। इसको ध्यान में रखते हुए पहले ही मस्जिदों में नमाज अदा करने का निर्णय लिया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जामा मस्जिद लोवांग में सुबह 9:00 बजे, बनी जामा मस्जिद में भी 10:00 बजे जबकि सरथली क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे ईद की नमाज अदा की गई।
मौलाना अल्ताफ हुसैन ने अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का प्रतीक है। इस पवित्र अवसर पर नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए भी खास दुआएं मांगी गईं।