अपर सरथली सड़क की खस्ताहालत संवाद
सड़क की जल्द मरम्मत की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बनी से अपर सरथनर को जोड़ने वाली लगभग 7–8 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि करीब 5–6 महीने पहले हुई भारी बारिश के बाद इस सड़क की हालत बिगड़ गई थी। वहीं हाल ही में फिर हुई बारिश ने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है। सड़क कई जगहों से टूट चुकी है और कम से कम 3–4 स्थानों पर हालात ऐसे हैं कि वहां से वाहन निकालना बेहद मुश्किल हो गया है। लोगों को जोखिम उठाकर अपने वाहनों को इन खतरनाक हिस्सों से पार करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सड़क की जल्द से जल्द अस्थायी मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। यह सड़क तीन गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है और लगभग 1500 से 2000 की आबादी इसी पर निर्भर है।