फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कोटपुन्नू में वंश मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज

Sat, 21 Mar 2026 12:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। तहसील मढ़ीन के गांव कोटपुन्नू में शुक्रवार को 6वीं वंश मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई। इसकी शुरुआत वंश को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई जिसके बाद खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन महिला वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए जिनमें खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। जम्मू से आई त्रिकुटा टीम और कृष्णा टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मुकाबले ने खासा रोमांच पैदा किया। दोनों टीमों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला और मैच का स्कोर 2-3 तक पहुंच गया जिससे मैदान में मौजूद दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के आगामी दिनों में भी कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें