फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार को नोटिस

Wed, 18 Mar 2026 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ने ठेकेदार से पांच दिन के भीतर मांगा जवाब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत कठुआ जिले में सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता ने ठेकेदार से पांच दिन के भीतर जवाब मांगा है। इसमें पूछा गया है कि उसका अलॉटमेंट आखिर क्यों रद्द न कर दिया जाए और भविष्य के पीएमजीएसवाई कार्यों से उसे ब्लैकलिस्ट व प्रतिबंधित कर दिया जाए।
दरअसल, रसूह से दुखत सड़क (पैकेज नंबर जेके07-149) पर नवीनीकरण कोट का कार्य समय पर शुरू नहीं करने के चलते यह नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, पीएमजीएसवाई सर्कल जम्मू ने ठेकेदार जसवीर सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी चन्नगां कठुआ को नोटिस भेजा है। नोटिस में बताया गया है कि कार्य का लेटर ऑफ एसेप्टेंस 16 सितंबर 2025 को जारी हुआ था जबकि परफॉर्मेंस सिक्योरिटी तय समय से देर से 27 अक्टूबर 2025 को जमा की गई। इसके बाद नोटिस टू प्रोसीड भी 27 अक्टूबर को जारी हुआ जिसकी लागत 36.44 लाख रुपये थी। बावजूद इसके ठेकेदार ने कार्य समय पर शुरू नहीं किया जिससे लोगों को सुरक्षित और मोटरेबल सड़क उपलब्ध न होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने बताया कि 24 जुलाई 2025 को 16 लाख रुपये की राशि भी जारी की गई थी लेकिन कार्य में देरी से यह फंड लैप्स होने का खतरा है। इस बीच कई बार नोटिस जारी कर कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए गए जिनमें 5, 7 और 11 मार्च को भेजे गए पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें