फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पत्नी को गुजारा भत्ता ने देने पर अदालत ने पति की संपति नीलामी का दिया आदेश

Tue, 17 Mar 2026 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- तहसीलदार बिलावर ने भूमि की नीलामी प्रक्रिया की शुरू, 20 मार्च को होगी नीलामी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट बिलावर प्रशांत कुमार ने पत्नी को गुजारा भत्ता दिलाने के लिए उसके पति की संपति की नीलामी करने का आदेश दिया है। यह फैसला गत 23 फरवरी को सुनाया गया था। तहसीलदार बिलावर ने गुजारा भत्ता की बकाया 6.21 लाख की राशि की वसूली के लिए व्यक्ति की जमीन की खुली नीलामी करने की घोषणा की है। यह नीलामी 20 मार्च को दोपहर 12 बजे तहसीलदार कार्यालय बिलावर में आयोजित की जाएगी।
प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार महिला के पति सुरेंद्र सिंह पुत्र रतन चंद निवासी गांव टिल्ला बिलावर की भूमि की नीलामी की जाएगी। यह कार्रवाई उनकी पत्नी को देय गुजारा भत्ता की राशि की वसूली के लिए की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुल बकाया राशि 6 लाख 21,800 रुपये है जिसकी वसूली के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने बिलावर नगर क्षेत्र में वर्ष 2026 के स्टांप ड्यूटी दरों के अनुसार टिल्ला गांव में भूमि का बाजार मूल्य लगभग 31,84,000 रुपये प्रति कनाल निर्धारित किया गया है। यह नीलामी चिह्नित भूमि खेवट नंबर 32 और खसरा नंबर 363 में दर्ज है जिसमें संबंधित व्यक्ति का हिस्सा कुल 6 मरला बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुली बोली प्रक्रिया से होगी नीलामी

प्रशासन के अनुसार नीलामी जम्मू-कश्मीर भूमि राजस्व अधिनियम 1996 संवत के तहत खुली बोली प्रक्रिया के माध्यम से कराई जाएगी। संपति उस बोलीदाता को दी जाएगी जो नियमों के अनुसार सबसे अधिक बोली लगाएगा। नीलामी में सफल रहने वाले बोलीदाता को उसी दिन कुल बोली राशि का 25 प्रतिशत जमा करना होगा जबकि शेष राशि 15 दिनों के भीतर जमा करानी होगी। प्रशासन ने इच्छुक बोलीदाताओं को नीलामी से पहले जमीन का निरीक्षण करने की सलाह दी है। जमीन से संबंधित जानकारी और सत्यापन के लिए पटवारी हल्का धर्मकोट होशियार सिंह को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें