फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अवैध खनन मामले में तीन वाहन जब्त

Tue, 17 Mar 2026 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन वाहन जब्त किए हैं। इनमें एक डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। पहली कार्रवाई में पुलिस चौकी घाटी की टीम ने 15 मार्च को गश्त के दौरान एक डंपर को अवैध खनन करते समय पकड़ा। दूसरी कार्रवाई में पुलिस चौकी जखोले की टीम ने जुथाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की, जिसे चालक शौकत अली पुत्र मोहम्मद शफी निवासी जुठाना बिना अनुमति रेत का परिवहन कर रहा था। तीसरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बसोहली राजेश्वर सिंह की टीम ने डाली खड्ड क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की जिसे चालक रमन सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी शहारा बिना ए फॉर्म के रेत लादे हुए पाया गया। पुलिस ने सभी जब्त वाहन खनन विभाग कठुआ को कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें