फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सीआरपीएफ की वर्षगांठ पर हीरानगर में रक्तदान शिविर, 30 जवानों व अधिकारियों ने किया रक्तदान

Sat, 14 Mar 2026 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र में रक्तदान ​शिविर का आयोजन संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 87वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ग्रुप केंद्र अस्पताल लौंडी हीरानगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आईजी चिकित्सा डॉ. हरीश सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट राम अवतार, उप कमांडेंट गीता यादव, उप कमांडेंट अनीश अली नकवी, सहायक कमांडेंट कुलवंत सिंह और सहायक कमांडेंट रवि गिल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर ग्रुप केंद्र अस्पताल के चिकित्सकों की देखरेख में आयोजित किया गया जिसमें जिला अस्पताल कठुआ की मेडिकल टीम ने भी सहयोग दिया। शिविर में ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कुल 30 जवानों व अधिकारियों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। आईजी चिकित्सा डॉ हरीश सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक और मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं। शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने रक्तदान से पूर्व सभी दानदाताओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें