फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोवांग में ईद की खुशियां मातम में बदलीं

Sat, 14 Mar 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मृतक जुल्फीकार अली - फोटो : तहसील गौरीगंज में जनसुनवाई करजी राज्य महिला आयोग सदस्य।
विज्ञापन
खुशियों का त्योहार बना गम की दास्तां
विज्ञापन

हाफिज कुरैशी
बनी। रमजान के पवित्र महीने में ईद की खुशियों की तैयारी कर रहे लोवांग गांव के लोग शोक में डूब गए। भद्रवाह-बनी मार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे में जुल्फिकार अली और पत्नी की मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जुल्फिकार अली पिछले आठ साल से जम्मू-कश्मीर पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग में सेवाएं दे रहे थे। वे अपने कर्तव्यनिष्ठ और सजग पुलिसकर्मी के रूप में जाने जाते थे। नशे और अपराध से जुड़े मामलों पर उनकी पैनी नजर रहती थी। अपने पेशेवर जीवन से परे, गांव में उनकी पहचान एक मददगार और मिलनसार इंसान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब वे अपने पैतृक गांव लौट रहे थे तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। अलविदा जुम्मा से पहले ही एक परिवार का सहारा छिन गया और ईद से पहले ही गांव में मातम का माहौल छा गया। ग्रामीणों का कहना है कि जुल्फिकार अली मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और हमेशा लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। रमजान के पवित्र महीने में हुई इस घटना ने सभी को गहरा सदमा पहुंचाया है। अलविदा जुमे से पहले ही एक परिवार का सहारा छिन गया और ईद से पहले ही गांव में मातम का माहौल छा गया। ग्रामीणों ने दिवंगत दंपति की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है तथा घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें