संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को सुकराला, कटली और धार सड़क पर नाके लगाकर ओवरलोडिंग मामले में दो मिनी बसों के चालान काटे। इसके अलावा सीट बेल्ट न पहनने पर पांच कार चालकों के चालान किए गए। ट्रिपल राइडिंग करने पर चार मोटरसाइकिल चालकों और हेलमेट न पहनने पर तीन मोटरसाइकिल चालकों के चालान काटे गए।
ट्रैफिक विभाग की टीम ने वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। सेक्टर अफसर दिलीप सिंह ने वाहन चालकों को ओवरलोडिंग न करने और हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।