फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रसोई गैस सिलिंडर का बढ़ा दाम पड़ रहा भारी, प्रदर्शन

Sat, 14 Mar 2026 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर कठुआ में प्रदर्शन करते लोगसंवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। रसोई गैस की हालिया मूल्य वृद्धि और उपलब्धता की समस्याओं को लेकर शहर के वार्ड नंबर 14 में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आम जनता की परेशानियों को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।


प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि हाल ही में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है जबकि आमदनी बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि महंगाई पहले ही आम जनता को दबा रही है और यह फैसला गरीबों को और संकट में डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता सुदेश कुमार भंडारी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले यदि गैस, डीजल या पेट्रोल के दामों में 2 रुपये की वृद्धि होती थी तो भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आते थे लेकिन अब लंबे समय से लगातार बढ़ते दामों पर कोई आवाज नहीं उठाई जा रही। भंडारी ने आरोप लगाया कि सरकार एक के बाद एक फैसलों से आम जनता का जीना मुहाल कर रही है। जम्मू-कश्मीर में बिजली कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगाए गए, पानी के बिलों में बढ़ोतरी की गई, राशन में कटौती की गई और अब गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के संरक्षण के नाम पर वोट लेने वाली पार्टी के फैसले वास्तव में गरीबों को और संकट में डाल रहे हैं।



भंडारी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने गरीबों का शोषण इसी तरह जारी रखा तो आने वाले दिनों में उसे जनता के कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें