रामकोट। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की हड़ताल के चलते वीरवार को प्राथमिक उपचार केंद्र रामकोट के साथ अन्य रामकोट के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कर्मियों का कामकाज ठप रहा। हड़ताल के चलते अस्पताल पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जोनल चिकित्सक अधिकारी रामकोट डॉ. राजकुमार ने बताया की सभी नो गेजेटेड कर्मचारियों की यह हड़ताल सिर्फ एक दिन के लिए ही रही। उन्होंने सरकार से ढाई दिन का रुका वेतन कर्मचारियों को देने की मांग रखी। साथ ही कहा कि अगर वेतन नहीं दिया तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद