फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी के पहाड़ों पर गिरे बर्फ के फाहे, मैदानों में बारिश

Fri, 13 Mar 2026 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
ताजा बर्फबारी से सफेद चादर में लपटी सरथल की वादीजागरूक पाठक
विज्ञापन
सरथल से छत्रगलां के बीच जहां चार इंच तक बर्फबारी हुई वहीं कैलाश कुंड, नुकनाली के पहाड़ों पर आधा फुट तक बर्फ गिरी
विज्ञापन

- बनी भद्रवाह मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ
- जिले भर में दोपहर तक फिर तेज धूप खिली

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पिछले चौबीस घंटों में जिले में मौसम के कई रंग देखने को मिले। गर्मी से तपते मार्च महीने के पहले पखवाड़े के अंत से पहले पहाड़ों पर फिर हल्की बर्फबारी हुई तो वहीं मैदानों में रिमझिम बारिश ने किसानों को राहत दी है।
जिले के उच्च पवर्तीय इलाकों में मौसम ने करवट बदली और वीरवार सुबह बनी क्षेत्र के पहाड़ों पर बर्फ के फाहे गिरने लगे। सरथल से छत्रगलां के बीच चार इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई जबकि कैलाश कुंड और नुकनाली के पहाड़ों पर आधा फुट तक बर्फ जमी है। बर्फबारी के चलते बनी-भद्रवाह मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को बर्फ हटाकर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। डंडी गुट्टू के साथ साथ सरथल के आसपास के पहाड़ों पर फिर से सफेद चादर बिछ गई है। इलाके में पारा लुढ़कने से लोगों को एक बार फिर हल्के गरम कपड़ों का इस्तेमाल करते हुए पाया गया। वहीं, जिले के मैदानी इलाकों में रिमझिम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद दोपहर तक तेज धूप खिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इस बारिश से किसानों को फायदा होगा। यह फसलों के लिए संजीवनी की तरह है। उन्होंने कहा कि फसलें अधिक स्ट्रेस में जाने से बच गईं। जिले के मैदानी इलाकों में लगभग 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है जो करीब ढाई महीने बाद हुई है। मौसम विभाग ने 19 मार्च को फिर से मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है।
- डॉ. विशाल महाजन, प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें