क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टिगेशन पर विशेष प्रशिक्षण का समापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल कठुआ में क्रिप्टो करेंसी इन्वेस्टिगेशन पर दो दिवसीय विशेष पाठ्यक्रम का समापन हो गया। यह प्रशिक्षण 9 से 10 मार्च को आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने क्रिप्टो से जुड़े वित्तीय अपराधों की जांच पर अनुभव साझा किए। इसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों की जांच क्षमता को उभरते साइबर अपराधों, विशेषकर क्रिप्टो करेंसी से जुड़े मामलों में सशक्त बनाना था।
विशेषज्ञ सत्रों में डॉ. अरविंद सेलवाल, सहायक प्रोफेसर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू और विकास रजदान, एई, एसआईए सहित अन्य संसाधन व्यक्तियों ने डिजिटल लेन-देन की ट्रेसिंग और ब्लॉकचेन तकनीक की समझ के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एसएसपी, प्रधानाचार्य एसपीएस पीटीएस कठुआ मंजीत कौर ने आधुनिक पुलिसिंग में तकनीकी ज्ञान की बढ़ती महत्ता पर बल दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।