फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शिक्षकों को डिजिटल साक्षरता और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ा

Thu, 12 Mar 2026 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
डाइट बसोहली द्वारा आयोजित कार्यशाला के समापन सत्र में शामिल ​शिक्षक। विज्ञ​प्ति - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
डाइट बसोहली का तीन दिवसीय कंप्यूटर शिक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गर्ल्स हाई स्कूल में जारी तीन दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑन कंप्यूटर एजुकेशन का समापन हो गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) बसोहली की 9 से 11 मार्च तक चली कार्यशाला में कक्षा 6वीं से 10वीं तक पढ़ाने वाले शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें शिक्षकों को डिजिटल साक्षरता और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने पर बल दिया गया।



कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डाइट बसोहली ओम प्रकाश के मार्गदर्शन में हुआ। इस कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों को कंप्यूटर शिक्षा के व्यावहारिक और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। तीन दिवसीय कार्यक्रम में शिक्षकों को कंप्यूटर शिक्षा के विभिन्न मॉड्यूल्स पर हैंड्स-ऑन सत्रों से प्रशिक्षित किया गया। प्रतिभागियों ने डिजिटल शिक्षा के बदलते परिदृश्य को समझते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान देने की तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम के ओवरऑल इंचार्ज जय भारत जी (एचओडी डाइट बसोहली) ने बताया कि इस क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन डाइट बसोहली के सतत प्रयास का हिस्सा है। शिक्षकों के पेशेवर विकास से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें नसीब चंद (व्याख्याता हायर सेकेंडरी स्कूल कीड़िया), रवि कुमार (गर्ल्स हाईस्कूल मढ़ीन), बृज मोहन सिंह (अपर प्राइमरी स्कूल कलनू), सूरज प्रकाश (गर्ल्स हाई स्कूल बसोहली), राकेश कुमार (हायर सेकेंडरी स्कूल भूंड) और अंचल सिंह (हायर सेकेंडरी स्कूल लोवांग) रिसोर्स पर्सन रहे। इसके अलावा सुरिंदर मंडयाल ने कोर्स कोऑर्डिनेटर और विकास मालपोत्रा ने एसोसिएट कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें