फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: घरेलू एलपीजी सिलिंडर बुकिंग अवधि बढ़ाने से बढ़ीं ग्राहकों की मुश्किलें

Thu, 12 Mar 2026 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मंजूर अहमद, उपभोक्ता - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
- दो दिन से व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

- ऑनलाइन ओटीपी नहीं मिलने से बढ़ रहा तनाव



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पिछले दो दिनों से व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि हालात ऐसे ही रहे तो जल्द ही विकल्प तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
सरकार ने एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग अवधि 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। इस फैसले से कठुआ उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। सरकार के अनुसार यह कदम जमाखोरी और अत्यधिक जल्दी बुकिंग को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस बदलाव के बाद लोग अपने सिलिंडर उपयोग और बुकिंग की योजना पर अधिक ध्यान देने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर में एलपीजी वितरकों के कार्यालयों पर इन दिनों असामान्य भीड़ देखी जा रही है। बुधवार को भी प्रमुख वितरकों के दफ्तरों में सुबह से ही लोग खाली सिलिंडर भरवाने के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए। कुछ उपभोक्ताओं ने कहा कि वे केवल घर के खाली सिलिंडर भरवाने आए हैं जबकि अन्य ने खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध और वैश्विक बाजार में ईंधन संकट की आशंका को देखते हुए सिलिंडर सुरक्षित रखने की बात स्वीकार की।

इस बढ़ी हुई भीड़ का असर ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था पर भी पड़ा है। कई उपभोक्ता बुकिंग न होने से परेशान दिखे। लोगों का कहना है कि भारत में अब तक युद्ध का सीधा असर नहीं दिख रहा लेकिन सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और बुकिंग स्लॉट में बदलाव भविष्य में संभावित किल्लत का संकेत है।






मौजूदा खबरों को देखते हुए घर में खाली पड़े सिलिंडर को भरवाना उचित समझा है जो अभी करीब 50 रुपये बढ़ी हुई कीमत पर मिल रहा है। इसकी कीमत और बढ़ने की उम्मीद है। लिहाजा भविष्य में आने वाली परेशानी से बचने के लिए पहले ही व्यवस्था करना उचित है।

- मदन लाल, उपभोक्ता

-

सुबह से सिलिंडर लेने आए हैं। यहां पता चला कि बिना बुकिंग के सिलिंडर नहीं मिलेगा। ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए की गई व्यवस्था ही नहीं चल रही है। इससे परेशान होना पड़ रहा है।

- मंजूर अहमद, उपभोक्ता





देश के बड़े महानगरों में रसोई गैस की आपूर्ति की समस्या के कारण कई होटल और रेस्टोरेंट की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कठुआ में व्यवसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति पिछले दो दिनों से बंद हो चुकी है लेकिन फिलहाल उनके पास मौजूद सिलिंडर से काम चलाया जा रहा है अगर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में उन्हें अलग से कोई इंतजाम करना पड़ सकता है।

- नरेंद्र तांगड़ी, प्रधान होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन







शादियों का सीजन अपने अंतिम चरण में है जिसमें 12 मार्च तक शादियों के और उसके अगले दो दिन रिसेप्शन के काम काफी ज्यादा हैं। अब सिलिंडरों की आपूर्ति की समस्या आ गई है। ऐसे में ली गई बुकिंग का काम नुकसान में भी करना ही होगा। अगर यह स्थिति आगे भी बनी रहती है तो इसके लिए पहले से तैयारी करनी होगी।


प्रेमचंद, कैटरर





किसी भी एजेंसी से उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर स्लॉट की उपलब्धता के अनुसार ही दिए जाते हैं। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आई है। हां अब यह प्रावधान किया गया है कि शत-प्रतिशत सिलिंडर केवल बुकिंग के बाद ही दिए जाएंगे। सिलिंडर की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है। दरअसल लोग अब उन सिलिंडरों को भी भरवा रहे हैं जो पहले घरों में खाली पड़े रहते थे। इस वजह से बुकिंग के प्रतिशत में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन




- तिलक राज भगत, एलपीजी वितरक

मंजूर अहमद, उपभोक्ता- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक

मंजूर अहमद, उपभोक्ता- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक

मंजूर अहमद, उपभोक्ता- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें