फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किसानों में ग्रीष्मकालीन सब्जी के बीज और जैव उर्वरक वितरित

Tue, 10 Mar 2026 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से मकवाल में सोमवार को किसानों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कृषि विभाग ने पंचायत घर मकवाल में किसानों के लिए लगाया विशेष शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। कृषि विभाग की ओर से मकवाल में सोमवार को किसानों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंचायत घर मकवाल में आयोजित हुआ जिसमें पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ स्थान या ग्रामीण मौजूद रहे। शिविर में मुख्य अतिथि विधायक बिलावर सतीश शर्मा मौजूद रहे। विभाग की ओर से यहां किसानों में ग्रीष्मकालीन सब्जी के बीज और जैव उर्वरक वितरित किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपमंडल कृषि अधिकारी रवि शर्मा, एसएमएस राकेश शर्मा और एईओ जोन नगरोटा गुजरु विरेंद्र गुप्ता ने विभागीय योजनाओं पर संक्षिप्त व्याख्यान दिया। इस अवसर पर मौजूद विधायक बिलावर ने किसानों के कल्याण के प्रति विभाग के दृष्टिकोण की सराहना की। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से महिला किसानों के समूह को आधुनिक कृषि विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बस में सांबा रवाना किया गया। इसमें विधायक बिलावर सतीश शर्मा के साथ उपमंडल बिलावर कृषि अधिकारी रवि शर्मा और एसएमएस बिलावर राकेश शर्मा के साथ आत्मा अभियान के तहत राज्य के भीतर किसानों के प्रशिक्षण के लिए उप-मंडल बिलावर से कृषि विकास केंद्र सांबा जाने वाली बस में सवार महिला किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें