फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सोना-चांदी के बढ़ते भाव से सर्राफा बाजार में मंदी

Tue, 10 Mar 2026 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सोने और चांदी के लगातार बढ़ते दामों और उतार-चढ़ाव से शहर का सर्राफा बाजार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शादी-ब्याह के सीजन में भी महंगे भाव के कारण आभूषण कारोबार फीका पड़ा है। कारोबारियों के अनुसार पिछले एक साल में सोने के दामों में लगभग दो गुना उछाल आया था जबकि हालिया गिरावट के बावजूद सोना डेढ़ लाख रुपये प्रति तोला के पार चल रहा है। कठुआ स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष नवदीश सहदेव ने बताया कि रोजाना बदलते भाव से सबसे अधिक परेशानी कारोबारियों को हो रही है। इसका प्रभाव यह रहा है कि कारोबार में करीब तीस प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है जिससे बड़े शो-रूम से लेकर छोटे दुकानदार तक प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि काम कम होने का सबसे बड़ा असर कारीगरों पर पड़ा है। कई कारीगर काम की कमी के चलते इस पेशे से विमुख हो रहे हैं। सहदेव ने चिंता जताई कि यदि यही स्थिति बनी रही तो स्थानीय स्तर पर रोजगार और पारंपरिक आभूषण कला दोनों पर संकट गहराएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें