फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गत्ती के जंगलों में भड़की आग, टीम रवाना

Mon, 09 Mar 2026 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी में गत्ती के वन क्षेत्र में आग के बाद उठ रहा धुंआजागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। सूखा मौसम और लगातार चढ़ रहा पारा अब जंगलों में भी आफत बनने लगा है। रविवार शाम बनी कस्बे से मात्र छह से सात किलोमीटर दूर गत्ती के पहाड़ी जंगलों में आग भड़क गई। आनन-फानन में वन विभाग की टीम ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
वन विभाग के रेंज अधिकारी विनय आनंद ने बताया कि कंपार्टमेंट नंबर 83 डी में आग लगने की सूचना मिलते ही विभाग की टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी इस अभियान में शामिल हो रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र ढलान वाला है जिस कारण आग बुझाने में कठिनाइयां अधिक हैं। वन संपदा को बचाने और नुकसान को कम करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। जंगलों में आग लगने से आसपास के गांवों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो वन्य जीवों और पेड़ों को भारी नुकसान हो सकता है। वन विभाग ने अपील की है कि स्थानीय लोग सतर्क रहें और आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग करें ताकि प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित रखा जा सके। बता दें कि जनवरी महीने से ही बनी सब डिवीजन के पहाड़ सूखे हैं। ऐसे में पेड़ों के गिरे पत्ते और घास आग के फैलने में मदद करती है। वन संपदा को अधिक नुकसान हो इसके लिए वन विभाग की टीमें भी लगातार निगरानी रख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें