कठुआ। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र घाटी में एक शराब तस्कर को देसी शराब के गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामला बीते शनिवार की देर शाम का है। पुलिस टीम ने सक्ता चक से घाटी सिडको औद्योगिक क्षेत्र की ओर आ रहे एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। पुलिस ने उससे 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई जिसे मौके पर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान विशाल निवासी सक्ता चक के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद