आवेदन करने वाले 9607 में से केवल 2565 अभ्यर्थी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने रविवार को वाइल्डलाइफ गार्ड के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। कठुआ जिले में यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अभ्यर्थियों की उपस्थिति उम्मीद से काफी कम दर्ज की गई। प्रशासन ने परीक्षा के संचालन के लिए कठुआ जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
शहर में जीडीसी कठुआ, महिला डिग्री कॉलेज, केवी कठुआ, केवी लखनपुर के अलावा जम्मू विश्व विद्यालय के कठुआ कैंपस में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक चली जिसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जानकारी के अनुसार यह भर्ती परीक्षा विज्ञापन संख्या 03/2021 और 04/2022 के तहत निकाली गई थी जिसमें कुल 140 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि कुल पंजीकृत 9607 अभ्यर्थियों में से 2565 ने परीक्षा दी। 7042 आवेदनकर्ता परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे।