फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में होटलों पर पुलिस की दबिश, रिकाॅर्ड जांचा

Sat, 07 Mar 2026 12:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर के एक होटल में जांच करती पुलिस जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। शहर और इससे सटे होटलों में दबिश देकर पुलिस ने जांच अभियान चलाया है। शुक्रवार को अचानक होटलों पर पुलिस के छापों से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने होटल के कमरों और रजिस्टर की बारीकी से जांच की है।

कठुआ शहर के शहीद कैप्टन सुनील चौधरी चौक और हटली मोड़ इलाके में अचानक पुलिस टीमों ने शुक्रवार दोपहर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार इस दौरान होटल के कमरों में रह रहे लोगों के दस्तावेज भी जांचे गए। स्टॉफ से भी पूछताछ की गई है। होटलों में रिकार्ड की जांच करते हुए होटल मालिकों को भी विशेष हिदायत दी है। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस के अनुसार होटल में बालिग जोड़े भी पाए गए लेकिन किसी भी तरह की आपत्तिजनक या अवैध गतिविधि सामने नहीं आई है। पुलिस ने होटल प्रबंधकों को भी हिदायत देते हुए किसी भी आपत्तिजनक गतिविधियों की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि पांच से छह होटलों की जांच की गई है। यह नियमित तौर पर की जाने वाली जांच है। कहीं भी कुछ आपत्तिजनक नहीं पाया गया है। होटल प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि कैमरे चालू स्थिति में और सभी क्षेत्रों को कवर करते हुए रखें। इसके अलावा कमरा लेने वाले लोगों के दस्तावेज संभालकर रिकार्ड में रखें। विदेशी नागरिकों के लिए जरूरी नियमों का भी सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें