फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 55 किशोरियों को दी एचपीवी वैक्सीन डोज

Sat, 07 Mar 2026 12:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीवी टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर हुई 304
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



कठुआ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के तीन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण की प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को कुल 55 किशोरियों को वैक्सीन दी गई, जिससे अबतक टीकाकरण करवाने वालों की संख्या बढ़कर 304 हो गई है।

गत 28 फरवरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज के सहायक अस्पताल से शुरू हुआ टीकाकरण अभियान अब बढ़कर जिले के 14 स्वास्थ्य केंद्रों किया जा रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 27 स्वास्थ्य केंद्रों को नामित किया गया था। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वासना शर्मा ने बताया कि शनिवार को रामकोट सहित दो नये स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वासना ने बताया कि अब तक यह सुविधा 14 स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध है, जिसमें सभी उपजिला अस्पताल के साथ-साथ शहर के बीचोंबीच महात्मा गांधी जच्चा बच्चा अस्पताल और शहरी पीएचसी कृष्णा कॉलोनी भी शामिल है। विदित रहे कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में अपने एक सर्वे के आधार पर कुल 4583 किशोरियों को चुना गया है, जिन्हें तीन महीने के अभियान के दौरान टीकाकरण किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को परोल मेडिकल ब्लॉक में 16, बनी में 4 और बसोहली में 35 किशोरियों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें