फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने के अस्थायी इंतजाम भी नदारद

Tue, 03 Mar 2026 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट में बीते साल नवंबर से चल रही हैं कक्षाएं
विज्ञापन

गुज्जर हॉस्टल की इमारत या फिर सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल बनी में चलाई जा सकती हैं कक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। प्रदेश में मंजूर हुए 13 केंद्रीय विद्यालयों में से जिले में बनी सब डिवीजन में खुलने वाला केंद्रीय विद्यालय कक्षाएं लगाने के लिए अस्थायी इमारत न होने के चलते अधर में लटका हुआ है। ऐसा तब है जबकि लगभग चार साल पहले इसे लेकर टीम पहला दौरा कर स्थायी इमारत के लिए जगह भी चिह्नित कर चुकी है।
हैरत की बात है कि जहां जगह चिह्नित हुई है उसके लिए अब तक अप्रोच सड़क भी नहीं बन पाई है। ऐसे में कक्षाएं लगाने के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न होने के चलते केंद्रीय विद्यालय संगठन भी कदम आगे नहीं बढ़ा पा रहा है। बनी सब डिवीजन के बच्चों को केंद्र सरकार यह तोहफा मिलने में और देरी होती जा रही है।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने अस्थायी इंतजामों के लिए गुज्जर हॉस्टल की इमारत चुनी थी लेकिन संबंधित विभाग की ओर से फिलहाल इसे उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। ऐसे में मामला लटका हुआ है। उधर, बनी के हायर सेकेंडरी स्कूल में जहां पहले डिग्री कॉलेज की कक्षाएं चलती थीं अब वहां केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं लगाने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय विधायक की ओर से संबंधित विभाग से गुज्जर हॉस्टल की इमारत उपलब्ध करवाए जाने के संबंध में प्रयास किए जा रहे हैं। हायर सेंकेडरी में सुझाई गई अस्थायी कक्षाओं की इमारत को केंद्रीय विद्यालय संगठन की न्यूनतम सुविधा मानकों के अनुरूप ही तैयार करने में 35 लाख रुपये लगने का अनुमान है।

जिले में विंटर जोन का एकमात्र सीबीएसई स्कूल होगा केवी बनी



खास बात यह भी है कि बनी का केंद्रीय विद्यालय जिले का विंटर जोन में उपलब्ध एकमात्र सीबीएसई स्कूल होगा। पहाड़ी इलाके के विद्यार्थियों के लिए यह शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा वरदान इसलिए भी होगा चूंकि इन इलाकों में अब तक सीबीएसई स्कूल नहीं हैं। प्रशासन फिलहाल इन कक्षाओं को वैकल्पिक व्यवस्था के साथ शुरू करवाएगा जिसके लिए नजदीक के स्कूल या कॉलेजों की इमारतों का इस्तेमाल किया जा सकता है। सीबीएसई स्कूल उपलब्ध न होने से बनी सब डिवीजन के विद्यार्थियों को बसोहली के एकमात्र जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला लेना पड़ता था। पहाड़ी इलाके के लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर के दायरे में दो नए केंद्रीय विद्यालय खासतौर पर इलाके की बेटियों के लिए बड़ी सौगात हैं। बनी सब डिवीजन के साथ साथ बिलावर और बसोहली उपजिले की बेटियों को विकल्प मिलने से उन्हें लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



कोट्
केंद्रीय विद्यालय बनी की अस्थायी कक्षाएं चलाने के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल में डिग्री कॉलेज की वैकल्पिक इमारत और गुज्जर हॉस्टल को चिह्नित किया गया है। जल्द ही इसमें फैसला हो जाएगा। इसके बाद संगठन की ओर से कक्षाएं शुरू की जा सकेंगी।

- संदीप कुमार, एसडीएम बनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें