फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: स्वच्छता, साइनबोर्ड और लाइट की व्यवस्था पर दिया जोर

Sun, 01 Mar 2026 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लखनपुर का दौरा करते हुए उपायुक्त विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
डीसी राजेश शर्मा ने लखनपुर में श्री अमरनाथ यात्रा के इंतजामों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। डीसी राजेश शर्मा ने लखनपुर का दौरा कर हाल ही में आई बाढ़ के बाद की परिसंपत्तियों की स्थिति का जायजा लिया। यह निरीक्षण आगामी श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किया गया। उन्होंने लखनपुर को जम्मू-कश्मीर का द्वार बताते हुए स्वच्छता, उचित साइनबोर्ड, लैंडस्केपिंग और रोशनी की व्यवस्था पर जोर दिया।
दौरे के दौरान डीसी ने पर्यटन विभाग, पशुपालन विभाग, डीडीसी कार्यालय, राज्य कर विभाग और आबकारी विभाग की उन परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया जो बाढ़ से प्रभावित हुई थीं। उन्होंने नुकसान का आकलन कर मरम्मत, मजबूती और यात्रा अवधि में इनके सर्वोत्तम उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। डीसी ने विभिन्न सरकारी भवनों और लॉजिस्टिक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बाद में डीसी ने लखनपुर यार्ड क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित यात्रा स्वागत केंद्र की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को बिजली, पानी, स्वच्छता और संपर्क मार्गों की समयबद्ध मरम्मत व मजबूती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को पूरे इंट्री प्वाइंट सहित यार्ड क्षेत्र में तारकोल डालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने पशुपालन विभाग के अस्थायी कार्यालय को शीघ्र उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय समन्वय पर बल देते हुए अधिकारियों से स्पष्ट समय सीमा के साथ विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और जमीनी स्तर पर प्रगति की निगरानी करने को कहा। डीसी ने नगर कमेटी लखनपुर के कार्यकारी अधिकारी को लखनपुर इंट्री प्वाइंट का व्यापक फेसलिफ्ट और सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्य कर विभाग के डीसी जोगिंदर जसरोटिया, सीपीओ रणजीत ठाकुर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन पीडीडी, ईओ लखनपुर, सीएएचओ, डीआईओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें