फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशा तस्करी व महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी

Sun, 01 Mar 2026 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने की जिले में अपराध को लेकर की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

लखनपुर थाने का भी किया दौरा


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कठुआ मोहिता शर्मा ने थाना लखनपुर में अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन कर लंबित मामलों की जांच प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें एनडीपीएस एक्ट के सख्त पालन, गो तस्करी पर रोकथाम और महिलाओं के खिलाफ अपराधों की प्रभावी जांच पर विशेष जोर दिया गया।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे नशा तस्करों और गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करें, उनके नेटवर्क को ध्वस्त करें और समयबद्ध चार्जशीट दाखिल करें। महिलाओं से जुड़े मामलों में एफआईआर का तुरंत पंजीकरण, समयबद्ध जांच और पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित वारंटों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा कर टीमों को कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। लापता व्यक्तियों की तलाश पर भी जोर दिया गया और तकनीकी साधनों के उपयोग के साथ सतत फॉलोअप करने को कहा गया।
विज्ञापन

घोषित अपराधियों के खिलाफ अनुपस्थिति में मुकदमा चलाने, अपराध से अर्जित संपत्ति की जब्ती और गंभीर अपराधों में अनिवार्य एफएसएल विजिट सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। एसएसपी ने पुलिस–जनता सार्वजनिक समूह (पीसीपीजी) बैठकों के नियमित आयोजन पर जोर दिया। उन्होंने नशा अपराध, गो-तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति दोहराई। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मलखाना, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, स्टोर और थाना लखनपुर परिसर की जांच की। इसके बाद एसएसपी कठुआ ने थाना लखनपुर के अधिकार क्षेत्र का व्यापक दौरा भी किया।
विज्ञापन

बैठक में डीएसपी डीएआर भगवान दास, वरिष्ठ पीओ डीपीओ कठुआ मुनीष कुमार, एसएचओ थाना लखनपुर नीरज चौधरी, प्रभारी पुलिस पोस्ट बसंतपुर पीएसआई अनुराधा सिंह सहित थाना लखनपुर के सभी जांच अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें