फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शाहपुर कंडी परियोजना से कंडी को मिलेगा हक का पानी

Sat, 28 Feb 2026 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को गुमराह न करें विपक्षी : राजीव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जसरोटा विधायक राजीव जसरोटिया ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। किसानों को पानी की जरूरत है लेकिन यही समय नहर बंदी के तहत मरम्मत कार्याें के लिए भी मिला है। नहरों की उचित सफाई होगी तो साल भर और जरूरत के समय खेतों तक पानी पहुंचेगा।
विधायक ने कहा कि नहरों के लिए पिछले कई दशकों से मरम्मत और सफाई के लिए साल की पहली तिमाही निधार्रित है। और अप्रैल में बैसाखी के समय ही पानी छोड़ा जाता रहा है। साल भर में नहरों को मरम्मत और सफाई के लिए यही समय मिलता है। उन्होंने कहा कि किसानों को जरूरत है ऐसे में अगली बार से इस बात को भी ध्यान में रखा जाएगा कि मौसम के बदलते काल चक्र के हिसाब से नहर बंदी हो। और समय पर किसानों को पानी मिले। लेकिन फिलहाल आधी अधूरी मरम्मत और सफाई के बीच नहरों को खोलने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने दो टूक कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह और उनके प्रयासों से शाहपुर कंडी बांध परियोजना अमल में आना शुरू हुई। इस परियोजना को लेकर करार 1955 में हुआ जबकि इसे धरातल पर काम शुरू करने में ही चार दशक का समय लग गया। इस परियोजना में जम्मू कश्मीर के हक को लेकर बातें और शर्तें पूरी होने के बाद ही इसे अब अमल में लाया जा रहा है। परियोजना से कंडी के खेतों तक पूरा पानी पहुंचे इसके लिए नहरों की व्यवस्था को बेहतर किया जाना भी जरूरी है। ऐसे में वे रविवार को केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से मिलेंगे। ताकि कठुआ और सांबा जिले की 32 हजार हेक्टेयर भूमी की सिंचाई के साथ ही किसानों को दिखाया गया सपना पूरी तरह से साकार हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जम्मू कश्मीर और किसानों के हकों को ध्यान में रखा है। जो लोग आज बातें करते हैं उन्हें अपने गिरेबान में भी झांकना चाहिए था कि उनकी सरकारें रहीं, उनके मंत्री रहे उन्होंने इस परियोजना को लेकर क्या किया। चार दशक तक इस परियोजना को लेकर काम क्यूं नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें