फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नशे के खिलाफ सीआरपीएफ ने किया जागरूक

Sat, 28 Feb 2026 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 121वीं बटालियन ने कठुआ के एक निजी स्कूल में नशामुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने नशे के दुष्प्रभावों को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा शारीरिक क्षति, मानसिक विकार, पारिवारिक विघटन और सामाजिक असंतुलन का कारण बनता है। सीआरपीएफ ने कहा कि नशा मुक्त वातावरण न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और सतत विकास के लिए भी अनिवार्य है। बटालियन ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी अभियानों को जारी रखने का संकल्प लिया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना और स्वस्थ, अनुशासित जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें