फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सैल मजालता ने नगरोटा गुजरु को हराया

Sat, 28 Feb 2026 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट के चौगान मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट के चौगान मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में सैल मजालता का मुकाबला नगरोटा गुजरु के साथ हुआ।
विज्ञापन

नगरोटा गुजरु की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैल मजालता ने महज 7 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें बल्लेबाज साहिल और मुरली ने अहम योगदान निभाया। सैल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भूषण ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक लगाई। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड सैल क्रिकेट टीम के बल्लेबाज साहिल कुमार को दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा गुजरु नारायण दत्त त्रिपाठी मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं में स्थानीय मकवाल निवासी प्रवीण खजुरिया, नन्नू और देशबंधु को क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने के लिए शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं में खेल भावनाओं के प्रति रुचि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें