फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर के दो हिस्सों को जोड़ेंगे तीन नए पुल, यातायात होगा सुचारु

Sat, 28 Feb 2026 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
रोजगार परामर्श केंद्र से मार्डन आंगनबाड़ी केंद्र को जोड़ेगा शहर में प्रस्तावित एक पुलसंवा
विज्ञापन
भगवान परशुराम चौक, ड्रीमलैंड पार्क सड़क पर पटेलनगर को जोड़ने वाले मार्ग और सावन चक में बनेंगे पुल
विज्ञापन

1.87 करोड़ रुपये आएगा प्रत्येक पुल के निर्माण का खर्च



साहिल खजूरिया
कठुआ। शहर में तीन नए पुलों का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। यह पुल शहर के दो हिस्सों को जोड़ेंगे। इससे लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। इनका निर्माण कूका चक मार्ग, रोजगार एवं परामर्श केंद्र कार्यालय और लोअर शिवानगर से रेडियो स्टेशन मार्ग पर किया जाएगा।
पुल बनने से दो मुख्य सड़कों हटली मोड़ से पारलीवंड और कालीबड़ी से शहीदी चौक मार्ग पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। मौजूदा समय में कठुआ में डीसी डीसी ऑफिस के पास भगवान परशुराम चौक, ड्रीमलैंड पार्क सड़क पर पटेलनगर को जोड़ने वाले मार्ग और सावन चक में नहर पर पुल हैं। यहां लगातार जाम होने के कारण ट्रैफिक डायवर्ट करना चुनौतीपूर्ण रहता है। इसके अलावा शहर को दो हिस्सों में बांटने वाली नहर के एक भाग में रहने वाले लोगों को दो किलोमीटर सफर तय के बाद नहर पार करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

अब कठुआ के कूका चक मार्ग के पास, रोजगार एवं परामर्श केंद्र कार्यालय और लोअर शिवानगर से रेडियो स्टेशन मार्ग पर पुल बनाने की तैयारी है। प्रत्येक पुल की लागत 1.87 करोड़ रुपये आएगी।
लोक निर्माण विभाग ने फिलहाल पुलों के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुल कार्य आबंटन के छह माह के भीतर तैयार होंगे जिसमें बरसात की अवधि भी शामिल रहेगी। ऐसे में साफ है कि साल के अंत से पहले शहर में वैकल्पिक नए रूट तैयार हो जाएंगे।
शहर के कॉलेज मार्ग के साथ एक वैकल्पिक रूट तैयार करेंगे पुल

शहर के कॉलेज मार्ग पर प्रतिदिन वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ जाम लगना आम बात है। ऐसे में उम्मीद है कि नए पुल कॉलेज मार्ग के साथ शिवानगर और रेडियो स्टेशन मार्ग को जोड़कर नए वैकल्पिक रूट तैयार करेंगे। यहां से छोटे वाहनों की आवाजाही आसान हो सकेगी। खास तौर से जिला सचिवालय से रोजगार परामर्श केंद्र होते हुए लोग भगवान श्री परशुराम चौक को बाईपास कर सीधा रेडियो स्टेशन मार्ग पर जा सकेंगे।
विज्ञापन



कोट

शहर में कठुआ नहर पर तीन नए पुल प्रस्तावित हैं। कई महत्वपूर्ण जगह पर लगातार लोगों की ओर से इसके लिए मांग रखी गई थी। जिसकी योजना बनाकर मंजूरी के लिए भेजी गई थी। इनके निर्माण का कार्य जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। यह पुल शहर के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोड़कर लोगों के यातायात को और सुगम करेंगे।



- डॉ. भारत भूषण, विधायक कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें