कठुआ। हटली मोड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इकाई में सड़क हादसे के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई। शुक्रवार को जिसके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद पुलिस ने उसके शव को परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले में प्राथमिक की दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विनोद कुमार रावत (34) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। मृतक के सहकर्मी अजय कुमार व अन्य ने इस घटना के लिए इकाई में कर्मचारियों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिए जाने को जिम्मेदार ठहराया है। उनके अनुसार अगर कर्मचारी ने सिर पर हेलमेट पहनी होती तो उसकी जान बच सकती थी। संवाद