फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किरायेदार सत्यापन, नशा तस्करी और सीसीटीवी कैमरे की स्थापना के मुद्दे उठाए

Sat, 28 Feb 2026 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस कठुआ ने विभिन्न स्थानों पर करवाए थाना दिवस के तहत कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। थाना दिवस के तहत शुक्रवार को जिला पुलिस कठुआ ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। इस जनसंपर्क कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जन संबंधों को मजबूत कर लोगों की शिकायतों को समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करना है। प्रतिभागियों ने किरायेदार सत्यापन, नशा तस्करी, सीसीटीवी कैमरे की स्थापना, यातायात प्रबंधन, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी जैसे मुद्दे उठाए।
यह कार्यक्रम जखबड़ (थाना कठुआ), चकड़ा (थाना हीरानगर), महानपुर (थाना बसोहली), जखोल (थाना राजबाग), मछेडी (थाना बिलावर) और चला (थाना बनी) क्षेत्रों में आयोजित किए गए। इनकी अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने की। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक समाज के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और सम्मानित नागरिक शामिल हुए और पुलिस अधिकारियों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को सुरक्षा परिदृश्य के बारे में जागरूक किया गया और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पुलिसिंग से संबंधित वास्तविक शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण किया जाएगा जबकि प्रशासनिक मुद्दों को संबंधित विभागों के साथ उठाकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग जनता का विश्वास बढ़ाने के लिए आवश्यक है जिससे अपराध और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई मजबूत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें