फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उपायुक्त ने मिशन के प्रमुख घटकों पर विस्तृत चर्चा की

Sat, 28 Feb 2026 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन युवा के तहत जिला स्तर पर प्रगति की समीक्षा बैठक का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। डीसी राजेश शर्मा ने शुक्रवार को मिशन युवा के तहत जिला स्तर पर हुई प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मिशन के प्रमुख घटकों पर विस्तृत चर्चा की गई।
शुरुआत में उपायुक्त ने एंटरप्राइज मेंटरशिप घटक की समीक्षा की और नवोदित उद्यमियों के लिए मजबूत संस्थागत सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने महाप्रबंधक डीआईसी मुश्ताक चौधरी को निर्देश दिए कि स्थानीय उद्योगों और उद्यमों को मेंटरशिप ढांचे में शामिल कर लाभार्थियों को संरचित मार्गदर्शन, क्षेत्रीय संपर्क और सतत सहयोग सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मिशन युवा के स्वयं सहायता समूह वर्टिकल पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि सभी ब्लॉकों में साप्ताहिक जागरूकता सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फील्ड अधिकारियों को सेल्फ हेल्प ग्रुप महिलाओं की सक्रियता बढ़ाने, पात्र ऋण आवेदनों की शीघ्र प्रक्रिया और समयबद्ध परिणाम सुनिश्चित करने के लिए कहा। इसके अलावा सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित समय सीमा में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें