फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में पुरानी केबल पर ही लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, उठ रहे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील रामकोट में स्मार्ट मीटर लगाने के साथ नई केबल नहीं लगाई जा रही है। एजेंसी पहले से घरों में लगी केबल पर ही मीटर लगा रही है। ऐसे में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने की कवायद पर सवाल उठ रहे हैं। तहसील भर में हजारों उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं के यहां इलेक्ट्राॅनिक मीटर लगे हैं। इन मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया जाना है लेकिन कई जगह तो संबंधित ठेकेदार के कार्य पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी महेंद्र सिंह मनकोटिया ने बताया कि लोगों की आ रही शिकायतों से प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं ठेकेदार और बिजली विभाग की मिलीभगत का ही यह नतीजा है कि कई घरों में नई सर्विस लाइन लगाई जा रही है तो कई घरों में पुरानी सर्विस लाइन पर ही स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे हादसों के साथ बिजली चोरी भी आसानी से की जा सकती है। कांधारनू निवासी बोध राज ने बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए स्मार्ट मीटर के साथ सभी जगह नई केबल लगाई जानी है। तहसील भर में हजारों मीटर लगाए जा चुके हैं, लेकिन अधिकांश जगह नई केबल नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें