फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बढ़ती आतंकी वारदातों के बीच बदनोता पुलिस चेक पोस्ट स्थायी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पहाड़ी उपजिला बिलावर में बढ़ती आतंकी गतिविधियों और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने बदनोता स्थित पुलिस की अस्थायी चेक पोस्ट को स्थायी बनाने का निर्णय लिया है। पुलिस विभाग ने निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 29 लाख 19 हजार की राशि मंजूर की है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित पुलिस चेक पोस्ट भवन में जवानों की बैरक, लॉक रूम, पोस्ट प्रभारी के कार्यालय कक्ष, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नये भवन में पोस्ट प्रभारी के लिए आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी, जिससे ने केवल पुलिसकर्मियों को बल्कि अधिकारियों को भी बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।
अधिकारियों का कहना है कि स्थायी चेक पोस्ट बनने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा। इससे न केवल इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने में बल्कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, निर्माण कार्य का जिम्मेदारी जम्मू-कश्मीर पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन को सौंपी गई है। इसमें लगभग तीन हजार वर्ग फुट का निर्माण कार्य किया जाएगा। वहीं, निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग ने लगभग नौ से 10 माह समय तय किया गया है।
बता दें कि बिलावर के दूरदराज इलाकों में लगातार बढ़ रही आतंकी वारदातों को देखते हुए पुलिस इस इलाके में पुलिस के स्थायी ढांचे बनाए जा रहे हैं। इससे आंतकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। पुलिस ने बीते एक वर्ष में इस चेक पोस्ट के अलावा एसओजी के मच्छेडी और बदनोता कैंप को स्थायी बनाया जा रहा है। इसमें करोड़ो की राशि खर्च की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी वर्ष यह सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।



कोट



बदनोता पुलिस पोस्ट के निर्माण कार्य की कवायद शुरू कर दी है। जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे एक वर्ष के भीतर पूरा करवा लिया जाएगा। इससे पहाड़ी इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और वे बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी कर पाएंगे।
विज्ञापन




-अनवर अहमद खान, कार्यकारी अभियंता, पुलिस कंस्ट्रक्शन विंग जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें