कठुआ। कठुआ औद्योगिक क्षेत्र की एक पेपर मिल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग भड़क गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू की। खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने के प्रयास जारी थे।
जानकारी के अनुसार शाम 4:44 बजे दमकल के दो वाहन आग पर काबू पाने के लिए रवाना किए गए थे। रात 10:00 बजे तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इकाई परिसर में पड़े गन्ने के वेस्ट में आग बुझाने के प्रयासों के बीच आग बार-बार भड़क रही थी। आग आसपास की इकाईयों में न फैले इसके लिए लोगों और साथ की इकाई के कर्मचारियों ने भी मदद की। ढेर से लगातार धुंआ उठने और लपटें निकलने का सिलसिला घंटों तक जारी रहा। इससे अफरा तफरी का माहौल बना रहा।