बिलावर। राजपूत सभा देवल के भवन में वीरवार को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह की शुरुआत होगी। कल्याण सिंह, शंकर सिंह ,राजेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच शमशेर सिंह, प्रभात सिंह और अशोक शर्मा ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक पीयूष महाराज कथा का वाचन करेंगे।
उन्होंने कहा कि सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक कथा का आयोजन होगा और कथावाचक लोगों को प्रवचन सुनाकर निहाल करेंगे।
उन्होंने कहा कि कथा का समापन 4 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगा। आयोजकों ने लोगों से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह में हिस्सा लेने और पुण्य का भागीदार बनने का आह्वान किया। संवाद