फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कालीबड़ी चौक पर तीन वाहनों की टक्कर, एक घायल

Wed, 25 Feb 2026 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे के कालीबड़ी चौक पर रात दस बजे के लगभग तीन वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का उपचार जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल में जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा देर रात उस समय पेश आया जब जम्मू की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कालीबड़ी चौक के पास आगे चल रहे एक आईसक्रीम की गाड़ी स टकरा गया। इसके बाद बचाव करने के चक्कर में विपरीत गलत दिशा से आ रही एक वाहन से टकराकर ट्रक हाईवे की डीप ड्रेन पर जा चढ़ा। हादसे में आईसक्रीम की गाड़ी का चालक घायल हो गया जिसकी पहचान विष्णु जट्ट पुत्र बद्री जट्ट निवासी विजवाड़ा राजस्थान के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जीएमसी कठुआ के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक नशे की हालत में था। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय आम तौर पर दर्जनों लोग अंतरराज्यीय बसों में सवार होने के लिए कालीबड़ी चौक पर मौजूद रहते हैं। गनीमत रही कि कोई भी वाहनों की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें