फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आतंकी मददगार की अचल संपत्ति जब्त

Wed, 25 Feb 2026 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में पाकिस्तान/पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर में रहकर आतंकी गतिविधियों को कर रहा संचालित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान-आधारित आतंकी हैंडलर स्वार दीन उर्फ स्वारू की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस थाना बिलावर में दर्ज एफआईआर संख्या 142/2024 के तहत की गई जिसमें बीएनएस की धारा 61(1)/147, यूएपीए एक्ट की धारा 13/16/18/23/38/39 और ईआईएमसीओ एक्ट की धारा 2/3 शामिल हैं। जब्त की गई संपत्ति 7.5 मरला भूमि है जो खेवट नंबर 155/152, खसरा नंबर 995/726 में तहसील लोहाई मल्हार, जिला कठुआ में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि यह संपत्ति स्वार दीन पुत्र अमी दीन निवासी भटौड़ी, तहसील लोहाई मल्हार, जिला कठुआ की है। स्वार दीन वर्तमान में पाकिस्तान/पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर में रहकर आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा है। आरोपी पहले पाकिस्तान भाग गया था और तब से लगातार राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। अदालत ने उसे फरार अपराधी घोषित किया था। कठुआ पुलिस के लगातार प्रयासों के बावजूद आरोपी गिरफ्तारी से बचता रहा जिसके चलते अदालत ने उसकी संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए। थाना बिलावर के एसएचओ इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक ने राजस्व विभाग के सहयोग से सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर संपत्ति जब्त की। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आतंकवादी नेटवर्क की वित्तीय और लॉजिस्टिक स्पोर्ट को ध्वस्त करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। कठुआ पुलिस ने दोहराया कि पाकिस्तान-आधारित आतंकी मददगारों और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल सभी तत्वों के खिलाफ सख्त और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें