फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रेहड़ी-फड़ी के लिए ठिकाना तैयार कर रही नगर परिषद

Wed, 25 Feb 2026 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर के मुखर्जी चौक ​स्थित पुराने मिडिल स्कूल परिसर को समतल करती नगर परिषद की जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद कवायद तेज
विज्ञापन

मुखर्जी चौक से सटे पुराने मिडिल स्कूल परिसर को बनाया जाएगा अस्थायी बाजार स्थल
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर की सड़क और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के अभियान के बाद नगर परिषद ने रेहड़ी-फड़ी दुकानदारों के लिए ठिकाना तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत मुखर्जी चौक से सटे पुराने मिडिल स्कूल परिसर को अस्थायी बाजार स्थल बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

मंगलवार को परिषद ने पुराने मिडिल स्कूल में सफाई करवाई और जेसीबी की मदद से जगह को समतल किया। परिषद कर्मचारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य एक ही स्थान पर रेहड़ी-फड़ी बाजार स्थापित करना है। परिषद की इस पहल के बावजूद प्रभावित दुकानदारों में संशय बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि पूर्व डीसी राकेश मिन्हास के कार्यकाल में भी अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद इसी स्थान पर बाजार लगाने का आश्वासन दिया था। साथ ही सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया था लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। दुकानदारों का आरोप है कि इस बार भी उन्हें ऐसी जगह का सपना दिखाया जा रहा है जो वास्तव में नगर परिषद की नहीं है। उनका मानना है कि यह कार्रवाई उन्हें दर-बदर करने का षड्यंत्र मात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटजिला प्रशासन ने शहर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। परिषद अपने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर प्रभावित दुकानदारों को स्थान उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। अब यह दुकानदारों पर निर्भर है कि वे प्रशासन का सहयोग करें या फिर कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।
- अमित शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें