फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कीटनाशक जांच लैब तैयार, कृषि मंत्री आज करेंगे उद्घाटन

Wed, 25 Feb 2026 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में तैयार हुई आधुनिक कीट नाशक लैब। संवाद
विज्ञापन
4.71 करोड़ की लागत से कठुआ में हुई है तैयार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। 4.71 करोड़ की लागत से कठुआ में आधुनिक कीटनाशक जांच लैब बनकर तैयार हो गई है। प्रदेश में कीटनाशकों के लिए जाने वाले सैंपल अब कठुआ में भी जांचे जा सकेंगे। जम्मू संभाग की जांच लैब के बाद यह दूसरी है। इसका उद्घाटन बुधवार को प्रदेश के कृषि मंत्री जावेद अहमद डार करेंगे।
शहर के बीचोबीच बनी कीटनाशक लैब को नाबार्ड की सहायता से पूरा किया गया है। 1.08 करोड़ से जांच उपकरण स्थापित कर लिए गए हैं। कीटनाशकों की बढ़ती मांग और इनकी बाजार में भरमार के बीच घटिया गुणवत्ता और नकली कीटनाशकों की जांच बेहद जरूरी हो गई थी। उम्मीद है कि कीटनाशकों पर नजर बढ़ने से फसल की गुणवत्ता सुधरेगी और नकली कीटनाशकों के कारण होने वाली आर्थिक हानि से किसानों का बचाव होगा। पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को भी कम किया जा सकेगा। दरअसल कठुआ में लगभग 500 प्रकार के कीटनाशक बाजार में उपलब्ध हैं। हर साल नई कंपनियां नए उत्पाद लाती हैं लेकिन उनकी गुणवत्ता की पुष्टि अब तक जम्मू की लैब में होती थी। रिपोर्ट आने तक किसान कीटनाशक इस्तेमाल कर चुके होते थे और नुकसान हो चुका होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब की विशेषताएं



- कीटनाशकों की वैज्ञानिक जांच

- फसल पर प्रभाव का विश्लेषण

- कम समय में रिपोर्ट उपलब्ध

- फर्जी और घटिया कीटनाशकों पर रोक

कोट



यह लैब न केवल जांच करेगी बल्कि किसानों को सही जानकारी देकर फर्जीवाड़े से बचाएगी। हैदराबाद से प्रशिक्षित स्टाफ इस लैब को संचालित करेगा। फिलहाल कितने टेस्ट रोजाना किए जाएंगे, यह जम्मू कार्यालय की ओर से तय किया जाएगा। प्रदेश में कहीं से भी लिए जाने वाले सैंपल यहां जांचे जा सकेंगे।


- जितेंद्र कुमार खजूरिया, मुख्य कृषि अधिकारी कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें